उन्नाव।बुधवार को औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने जिला जेल फार्मेसी का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि निरीक्षक ने कुछ संदिग्ध दवाओं के नमूने भी लिए। जिनमें ओफ्लाक्सासिन 200 एमजी, सिप्रोफ्लाक्सासिन 500एमजी , सिटरीजिन 10एमजी , पैरासिटामोल 500एमजी , डेरीफायलिन रिटार्ड 150एमजी , डायक्लोसन इंजेक्शन शामिल हैं। जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच के दौरान मौजूद फार्मासिस्ट मोहम्मद इरफान को साफ सफाई और दवाओं के रखरखाव संबंधित निर्देश भी दिए। औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उक्त जांच अधीक्षक जिला कारागार के पत्र पर की गई है।




