जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा की समीक्षा कर शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार को चेताया,शैक्षणिक कार्य में ना हो लापरवाही, बच्चों को दें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा -जिलाधिकारी

0
81

उन्नाव।आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों व शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए बेसिक शिक्षा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो के सम्बंध में जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा वैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकार ने ऑपरेशन कायाकल्प मिड डे मील,पेरेंट्स वैठक बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र शिक्षा की गुणवत्ता सहित अन्य सम्बन्धित बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कहा कि अभियान चलाकर ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर में कार्य कराया जाय । कहा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेरेंट्स के मीटिंग अवश्य कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मिड डे मील में बच्चों को मशरूम अवश्य दिया जाए ताकि बच्चों को उचित मात्रा में प्रोटीन मिलती रहे। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में पठन पाठन की स्थिति सुधारी जाय शैक्षणिक कार्यों में कोई लापरवाही न हो । बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर बच्चों को निपुण बनाया जाय । जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन की स्थिति सभी खंडे शिक्षा अधिकारी सुधारें । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 1 वर्ष से ऊपर के जो बच्चे हैं उनका जन्म प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर जारी किया जाए जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों को शैक्षणिक कार्य में कोई भी दिक्कत ना हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सौर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज डीसी मनरेगा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here