बहू से विवाद के चलते किसान ने लगायी फांसी हुई मौत

0
134

असोहा,उन्नाव।थाना क्षेत्र के भाऊमऊ निवासी 55 वर्षीय किसान जगदीश यादव मंगलवार को खेत पर जानवर ले के गये थे। देर शाम तक घर वापस ना आने पर परिजनो ने खोजबीन की तो गांव से लगभग 2 किलो मीटर दूर ओमदत्त के आम के पेड़ मे रस्सी से लटके देख होश उड़ गये। परिजनो ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा कर पुलिस को सूचना दी। एसओ निखलेश कुमार ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । तीन दिन पहले बेटा राहुल और बहू कल्पना मे वाद विवाद हुआ तो कल्पना ने डायल 112 बुला लिया था। परिजनो के अनुसार कल्पना के मायके पक्ष के लोगो ने फोन पर गालीगलौज भी किया था ,इसी से आहत होकर ही फांसी लगा ली है। जगदीश की मौत से पत्नी पुष्पा ,बेटा राहुल और बेटी मोनी बेहाल है।
एसओ निखलेश कुमार ने बताया बेटे और बहू मे विवाद चल रहा था।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here