प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सफाई अभियान की हुई शुरुआत

0
99

बांगरमऊ,उन्नाव।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने शहीद ठाकुर जसा सिंह स्मारक स्थल पर साफ सफाई करके स्वच्छता का सन्देश दिया । उनके स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ एवं फतेहपुर चौरासी पहुंचकर उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं केक काटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया।फतेहपुर चौरासी में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया व मरीजों को फल वितरित किए।
विधायक श्रीकान्त कटियार ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पिछले 11 वर्षो से सेवा भाव के माध्यम से काम कर रहे हैं।गरीब को केंद्र में रखकर उन्होंने काम किया और योजनाएं बनाई।आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।गरीबों को बेहतर सुविधाएं और उनको मुख्यधारा में लाने का कार्य मोदी जी ने किया है।गरीब की सेवा करना ही उनका मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बांगरमऊ मुकेश , डॉ सुनील राठौर,मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह,जगजीत राजपूत मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here