घाटमपुर, कानपुर।सजेती थाना क्षेत्र रामपुर यमुना नदी पुल के कोठी न.सात से युवक नदी में कूद गया जिसे सजेती पुलिस व मछुआरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।जिला हमीरपुर के ऊदनपुर गांव निवासी रामभजन का 22 वर्षीय बेटा बुधवार को यमुना नदी पुल पर ईरिक्शा से उतरकर पुल के ऊपर से ही नदी में कूद गया मौके पर मौजूद नाव से मछली पकड़ रहे मछुआरे रामपुर निवासी दीमा निषाद, अरुण निषाद ने नाव लगाकर सुखदेव को पकड़ लिया सूचना पहुंची सजेती पुलिस युवक को अस्पताल ले गई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है! युवक को नदी में पकड़ते समय मछुआरा दीमा निषाद का मोबाइल नदी में गिर गया साथ ही मछली पकड़ने वाला जाल भी तेज धारा में बह गया है!
सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि नदी में कूदे युवक को मछुआरों की मदद से बचाया गया है! जिसे हमीरपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।




