सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली मे विशाल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

0
117

शिवली,कानपुर देहात।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली मे विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त दवा वितरण ब्लड जांच सहित अन्य बीमारियों के परीक्षण के लिए किया गया। स्वास्थ्य शिविर का भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगराज राजपूत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने पहुंचकर निशुल्क जांच करवा कर इलाज कराया । इस दौरान आयुष्मान मित्र अर्पित कुमार द्वारा कई लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा कार्यकर्ता केशव सिंह भदौरिया बंटी सिंह चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन राजपूत मनीष सैनी विजय अग्निहोत्री ग्राम प्रधान राम आसरे समेत एमओआईसी मैथा डॉ सिद्धार्थ पाठक शिवली सीएचसी प्रभारी डॉ सिद्धार्थ वर्मा डॉ अंकिता चंद्रा डॉ सोनम कटियार डॉ नेहा जैन फार्मासिस्ट नन्द किशोर वर्मा शीला शुक्ला वार्ड ब्वाय विभांशु त्रिवेदी नितिन कश्यप विनय कुमार लक्ष्मी बाजपेई आयुष्मान मित्र अर्पित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here