घाटमपुर के यमुना बाढ़ प्रभावित 971 किसानों के खातों में सीधे पहुंची 48 लाख की मदद

0
32

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील के 19 गांवों में यमुना नदी की बाढ़ से किसानों की जो फसलें बर्बाद हो गई थीं। प्रशासन द्वारा 16 सितंबर 2025 को प्रभावित 971 किसानों के खातों में सीधे 48,13,374 रुपये की राहत राशि भेजी है।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि विभाग और राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन के आधार पर मुआवजा दिया गया है। राहत राशि डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।हरदौली गांव के किसानों का कहना है कि यह मदद उन्हें पुनः खेती शुरू करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रदेश सरकार आपदा राहत कोष से फसलवार तय दरों पर मुआवजा देती है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ ले सकते हैं।
एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि अगले दो दिन में शेष चिन्हित किसानों के खातों में भी राशि पहुंच जाएगी। प्रशासन स्तर से खेतों में जल निकासी,बीज उपलब्धता के साथ तकनीकी मार्गदर्शन की व्यवस्था भी कर रहा है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here