जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 6 बाबू व एक चपरासी मिले अनुपस्थिति, वेतन रोकने का दिया निर्देश

0
121

कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसीएम 6 आलोक कुमार गुप्ता सुबह 10:35 पर आरटीओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय के सभी पटल का निरीक्षण किया जिसमें 6 बाबू और एक चपरासी मौके पर अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सुबह 10:35 पर आरटीओ कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्हें एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह अपनी सीट पर उपस्थित मिले। डीएम के आने की सूचना पर जोनल कानपुर परिक्षेत्र आर आर सोनी भी। मौके पर आ गए। जिलाधिकारी ने आरटीओ अधिकारियों के साथ मिल कर सभी कमरों का निरीक्षण किया एवं साफ सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने जब उपस्थिति रजिस्टर को जब चेक किया तो छह बाबू व एक चपरासी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एआरटीओ प्रशासन से अनुपस्थित 6 बाबू व एक चपरासी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद वह कैश के कमरे में गए जहां उन्होंने राजस्व की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। डीएम ने अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की और सभी को समय पर आने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अपने काफिले के साथ 11:10 पर वापस अपने गंतव्य को चले गए। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने मातहतों को बुला कर साफ सफाई सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया साथ ही जिन कैमरों में खराबी थी उन्हें तत्काल ठीक कराने के लिए कहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here