अमौली,फतेहपुर।कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को डॉ रत्ननप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती पर प्रजापति महा सम्मेलन की एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ मनोज प्रजापति विधायक एवं कुंभकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि अंजू प्रजापति सदस्य राज्य महिला आयोग दर्जा प्राप्त मंत्री ने कार्यक्रम में सभी प्रजापति समाज से आए हुए सम्मलित बंधुओं को संबोधित करते हुए समाज में हो रही कुरीतियों और गिरते शिक्षा स्तर को सुधारने और प्रति वर्ष समाज के गरीब परिवार से ग्यारह लड़कियों की शादी कराने का निर्णय लिया।इसी के साथ साथ कार्यक्रम में आये हुए राकेश प्रजापति जिला अध्यक्ष, अंकित प्रजापति जिला मुख्य सचिव,नरेंद्र प्रजापति मुंशी जी चेयरमैन महादेव ग्रुप फतेहपुर,रीता प्रजापति, अमित प्रजापति,को बैच अलंकरण कर सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय राहुल प्रजापति, नीरज प्रजापति, सुनील प्रजापति, अनिल प्रजापति,सुरेश प्रजापति,संत राम प्रजापति सहित सैकड़ो लोग समाज के उपस्थित रहे।वही चाँदपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
देखे फोटो।





