हैंड पाइप से पाइप लाइन निकालने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने लाठी डंडों से की पिटाई

0
137

बांगरमऊ उन्नाव ।सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप से पाइप निकालने का विरोध करने पर दबंग परिवार ने पड़ोसी और उसके दो बेटों की लाठी-डंडों से धुनाई कर दी। दबंगों ने शिकायत करने पर पड़ोसी को जान से मार डालने की धमकी भी दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरहन निवासी अजय कुमार द्विवेदी पुत्र भगौती प्रसाद द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि उसके मकान के सामने लगे सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप में पड़ोसी जितेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मीकांत जबरन अपना निजी सबमर्सिबल पंप डाले हुए हैं। जिससे हत्था के जरिए पानी नहीं निकल रहा था। ऐसी स्थिति में राहगीरों और पड़ोसियों को पानी पीने की भीषण दिक्कत हो रही थी। आज पीड़ित ने जितेंद्र कुमार से तुरंत अपना सबमर्सिबल पंप निकालने को कहा। इसपर उसने अपना पंप निकालने के साथ ही सरकारी हैंडपंप के तीन लोहे के कीमती पाइप भी निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपी जितेंद्र कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पड़ोसी अजय कुमार द्विवेदी और उसके बेटों सुजीत व मोहित की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से बाप-बेटे घायल हो गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here