भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को होगा जवाबी कीर्तन

0
145

बांगरमऊ,उन्नाव।नगर के माढ़ापुर मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आगामी 17 सितंबर दिन बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 9 बजे से पूजन-अर्चन और हवन का शुभारंभ होगा। तत्पश्चात देर शाम तक श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कवि सम्मेलन तथा बाद में पूरी रात विख्यात कीर्तन कार क्रांति माला कानपुर और नीलम विश्वकर्मा छतरपुर के मध्य जवाबी कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। स्थानीय भगवान श्री विश्वकर्मा जनकल्याण ट्रस्ट ने नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों से आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here