शिवली,कानपुर देहात। रविवार को कस्बा शिवली में बस स्टॉप पर पितृपक्ष के अवसर पर अष्टमी तिथि पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी टेंट हाउस मालिक द्वारा कन्या भोज का आयोजन कर विशाल भंडारा करवाया गया। भंडारे में भारी तादात में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शिवली नगर पंचायत के रामनगर मोहल्ला निवासी प्रमुख समाज सेवी एवं टेंट हाउस मालिक राहुल गुप्ता द्वारा पितृपक्ष की अष्टमी तिथि के अवसर पर रविवार को अपने पिता स्वर्गीय रामचंद्र गुप्ता की पूण्य तिथि के अवसर पर शिवली बस स्टॉप पर विशाल कन्या भोज आयोजित किये जाने के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भारी तादात में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राहुल गुप्ता गोपाल गुप्ता श्याम गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




