नशामुक्त परिवार हो यही जनकल्याणकारी है

0
148

कानपुर। माता जगत जननी की चेतना का संचार हो नशामुक्त परिवार हो इसी जनकल्याणकारी विशेष लक्ष्य को लेकर दिनांक 14 सितंबर दिन रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिला कानपुर नगर के राम जानकी वाटिका हमीरपुर रोड में भव्यता के साथ दिव्य शंखनाद करते हुए महाआरती का क्रम संपन्न किया।।
समापन में उपस्थित भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए ,उत्तर प्रदेश संगठन की महिला प्रांतीय निरीक्षक शशिकला मिश्रा ने बताया माता भगवती की सबसे सरल साधना इस कलयुग में शक्तिपुत्र महाराज जी ने समाज को प्रदान की है। गुरुवर ने समाज को मां का भक्त बनाया है क्योंकि माता भगवती की कृपा से सभी का कल्याण होगा। एक ऋषि की यात्रा में कुछ संस्कारवान लोग ही चल पाते है।
मानव जीवन पाने के साथ एक ऋषिवर की यात्रा मिल जाए जीवन में इससे बड़े सौभाग्य नहीं होगा। टीम प्रमुख भाइयों ,बहनों आपको जो कार्य मिला है वह सबसे सौभाग्य का कार्य हैआपका चयन गुरुवर ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए किया है आप साधारण व्यक्ति नहीं है प्रबल संस्कार लेकर सत्कर्म को लेकर आए है, इसलिए समाज को जाग्रत करो और अपने बच्चों को भी इस यात्रा में चलाए।
दूसरे वक्ता क्रम में प्रदेश पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिनव गुप्ता जी ने युवाओं को जाग्रत करते हुए कहा भगवती मानव कल्याण संगठन का कार्यकर्ता बनने का मौका मिला है पार्टी का कार्यकर्ता बनने का सौभाग्य मिला तो अपने कर्तव्य का पालन करो समाज में जो गलत हो उसका विरोध करो गुरुवर हैके लक्ष्य में सहयोगी बनो। संगठन को बढ़ाने के लिए समय और सामर्थ्य को लगा दो।।
वक्ता के क्रम में महिला शाखा की पार्टी की जिला अध्यक्ष माया मिश्रा जी ने कहा महाआरती का क्रम ऊर्जा केंद्र है हमारी हर समस्या का समाधान होता है दिव्य महाआरती में बच्चो को संस्कार मिलते है ।नवरात्रि में माता की आरती करवा कर देखो घर में शांति स्थापित होगी, जगत जननी की कृपा मिलेगी सुख समृद्धि बढ़ती जाएगी।दुर्गा चालीसा का पाठ महामंत्र है जिसको पूरे परिवार सहित करो मां की साधना करो। अंतिम वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष अनूप बाजपेई ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही संगठन के द्वारा जो नवरात्रि महीने के जनजागरण क्रम की जानकारी प्रदान की।। साथ सिद्धाश्रम धाम में आयोजित अष्टमी,नवमी दशमी तिथि पर शक्ति चेतना जन जागरण शिविर की जानकारी प्रदान की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here