गंगा तट पर रस्सी से बंधा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से दहशत,फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी

0
131

उन्नाव।फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दबौली गांव के पास स्थित गंगा तट पर उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने शव दाह गृह के समीप एक महिला का शव रस्सी से बंधा हुआ देखा। शव की स्थिति और स्थान को देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि शव को गंगा में प्रवाहित करने की कोशिश की गई हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौके से कोई अहम सुराग जुटाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। गांव और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here