समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर विचार विमर्श हेतु आज चर्म निर्यात परिषद के मीटिंग हॉल बंथर उन्नाव में प्रबुद्धजनों के साथ उद्यमियों का संवाद कार्यक्रम हुआ

0
157

उन्नाव।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के संकल्प के क्रम में श्री अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशाशन, श्री हर्ष शर्मा निदेशक GIDS, श्री ऋषिराज सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी, श्री एस पी आर्य सेवानिवृत्त IAS, श्री भानु प्रताप सिंह सेवानिवृत्त IPS, श्री विवेक श्रीवास्तव सेवानिवृत्त UPPCL के साथ उद्यमियों का संवाद हुआ l इस अवसर पर श्री अमिताभ यादव, एडीएम न्यायिक, उपायुक्त उद्योग करूणा राय, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी, श्री अरूण कुमार माहेश्वरी, श्री असद कमाल इराकी CLE क्षेत्रीय अध्यक्ष, जी एन मिश्र, अशोक गर्ग आदि द्वारा उद्योगों से सम्बंधित समस्याओं, सुझावों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया l

श्री जी एन मिश्र द्वारा बुनियादी ढांचे में सुधार हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सस्ती दरों पर भूमि की उपलब्धता, विभिन्न विभागों में लंबित समस्याओं का समाधान, नए औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण, ESI अस्पताल की स्थापना, कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण, फायर स्टेशन का निर्माण, सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ प्रदान करना, उद्योगों के भवन मानचित्र पंजीकृत चार्टर्ड इंजीनियर से अप्रूव होने पर मान्य करना, सरकारी खरीद प्रदेश की इकाइयों से ही करना, कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने का प्रयास, GeM के अंतर्गत होने वाली खरीद पर अनावश्यक शर्तें न लगाई जाएं तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप ITI और पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने आदि के सम्बंध में सुझाव दिए गए।

श्री असद कमाल इराकी द्वारा उपस्थित अधिकारियों उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि यदि सरकार द्वारा हमें पर्याप्त प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए तो हम कई गुना अधिक निर्यात कर सकते हैं एवं रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं l श्री अशद द्वारा जनपद में फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने की मांग करते हुए कहा गया कि अभी हम कई फर्नीचर का आयात करते हैं, लेदर एवं फर्नीचर उद्योग एक दूसरे के पूरक हैं यदि इस पर ध्यान केंद्रित किया जाए तो उन्नाव फर्नीचर उद्योग हब बन सकता है l हम सभी उद्यमी उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे l

श्री अमित घोष प्रमुख सचिव महोदय द्वारा आई आई ए द्वारा बताए गए सुझावों को उच्च स्तर पर रखने आश्वासन दिया तथा कहा कि उद्योगों के विकास में अभी भी कई बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं हमारा प्रयास है कि EASE OF DOING BUSINESS की दिशा में हम और तेजी से आगे बढ़े l
श्री घोष द्वारा विगत वर्षों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास से बिंदुवार अवगत कराया गया l तथा उपस्थित उद्यमियों एवं समाज के सभी वर्गों से अगले 5, 10, 15 तथा 20 वर्ष में क्या सकारात्मक कार्य किए जा सकते हैं, इस पर विचार साझा कर उपलब्ध कराने को कहा l

श्री अशोक गर्ग द्वारा जनपद में गारमेंट उद्योग में विकास की अपार संभावना होने की बात कही l

अंत मे कार्यक्रम की जनपदीय नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग करुणा राय द्वारा जनपद के औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया l

बैठक में सर्वश्री ताज आलम, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहन बंसल, संदीप शुक्ला, आनन्द जैन, हिमांशू तिवारी, ब्रज किशोर यादव, मुदित लाहोटी आदि भारी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here