मैथा, शिवली कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बन्नापुर मे प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार देर रात स्मार्ट कक्ष की दीवार काटकर उसमे रखे बैटरी इन्वर्टर, स्मार्ट टीवी,3 सिलेंडर, किचन व खेलकूद का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी सुबह प्रधानाध्यापक सुभम बाजपेयी को विद्यालय पहुँचने पर हुयी। जिसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल शिवली प्रवीण यादव, औनाहा चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।और मौका मुयाना किया।औनाहा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैँ। शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार किया जाएगा।




