मैथा,कानपुर देहात। मैथा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत बड़ागांव (निवादा कुर्मी) के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान आमना बेगम व सचिव ब्रजेश कुशवाहा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।एवं प्रधान द्वारा 9 वर्षो मे कराये गए निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि काफ़ी बार उच्चाधिकारियो को ग्राम प्रधान व सचिव के भ्रस्टाचार के खिलाफ अवगत कराया गया है लेकिन कोई ध्यान अधिकारियो द्वारा नहीं दिया गया। ग्रामीण धीरू अवस्थी ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान व उनके पंचायत मित्र पुत्र इसराक अहमद मनमानी करते हैं। जिसकी वजह से गांव के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित होते रहे हैं। अभी भी यही हालात है। ज्ञात हो कि ग्राम प्रधान आमना बेगम का यह दूसरा कार्यकाल है। कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं है।प्रधान नलो को रिबोर और गौशाला मे फर्जी धन की निकाशी मे व्यस्त है।मजरा निवादा कुर्मी के रहने वाले अजब सिंह ने बताया कि हमारे गाव कि गलियों की स्थिति बत्तर है पैदल भी निकलना मुश्किल है। निवादा कुर्मी मे पक्की सडक से वीर सिंह यादव के घर तक जाने वाले खंडजे मे कोई काम प्रधान ने नहीं कराया है। वही महेश पुत्र माधव सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत खड़ंजे से मेरे दरवाजे तक कच्चा कार्य किया गया था जो कि आज ज़मीदोस हो गया है ग्राम प्रधान से काफ़ी बार आग्रह किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी। निवादा कुर्मी के देव सिंह ने बताया कि प्रधान और सचिव आपस मे मिलकर खूब सरकारी धन का दुरूपयोग कर रहे हैँ और ग्रामीणों को विभिन्न समस्याएं हो रही हैं जिनका इन्हे ख्याल तक नहीं रहता है।शिवनारायण अवस्थी ने गांव में कराए जा चुके विकास कार्यों की गुणवत्ता परखने का अधिकारियो से काफ़ी बार आग्रह किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी है। ग्राम के सोनू सिंह ने बताया क़ी अगर प्रधान और सचिव की जाँच नहीं की गयी तो हम सब ग्रामीण मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात के यहाँ धरना देंगे।इस दौरान अजब सिंह, धीरू अवस्थी, मिथलेश, देव सिंह, पुष्पेंद्र यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, रामगोपाल, वीर सिंह यादव, सोनू, आलोक, माधव, अजीत, हरी सिंह कोटेदार, अमर सिंह,महावीर, प्रमोद, गोरेलाल,हाकिम, मान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




