नरौरा गांव में चोरी की घटना लाखों का माल हुआ पार

0
142

सरसौल,कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरौरा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना बीती रात लगभग दो से 3 बजे की बीच की बताई जा रही है। जब घर के लोग गहरी नींद में थे, तभी चोर अंदर घुसे और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 75 हजार रुपये नगद और लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चाँदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, बेंदी सेट, चांदी की पायल, हाफ पेटी और कई कीमती गहने भी शामिल हैं।
पीड़ित द्वारा जानकारी दी गई की
सुबह जब परिवार के लोगों की नींद टूटी, तब जाकर चोरी की वारदात की उनको जानकारी हुई
पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके में पहुंच कर घटना कि जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई है। वही नर्वल क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी ने इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है उक्त प्रकरण की जांच पड़ताल कि जा रही है साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here