नगर पंचायत मौरावां के विस्तारीकरण योजना के तहत अधिशाषी अधिकारी व सीमावर्ती गांवों के लेखपालों के साथ बैठक सम्पन्न

0
128

पुरवा,उन्नाव। एसडीएम ने नगर पंचायत मौरावां के विस्तारीकरण योजना के तहत ईओ व सीमावर्ती गांवों के लेखपालों के साथ बैठक कर जनसंख्या, शहरी सुविधा एवं संसाधनों के विषय में विस्तार से चर्चा की।

शुक्रवार को नगर पंचायत मौरावां की सीमा विस्तार की जद में आने वाली सीमावर्ती ग्रामों रसूलपुर, मौरावां ग्रामीण, रोशनगंज, जमूरपुर, कुटिया, बरौला, बसहा तिराहा, मुरैता, मिर्जापुर की जनसंख्या एवं वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के विषय में उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने ईओ तथा संबंधित लेखपालों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा की। इस दौरान लेखपालों ने क्षेत्र की जानकारियां साझा की। नगर की सीमा विस्तार के बाद शहरी सुविधा मुहैया कराने और कुल जनसंख्या पर भी चर्चा की गई। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने सभी जानकारियों का संकलन कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात बताई। बैठक में ईओ संतोष चतुर्वेदी, लिपिक मधुकर द्विवेदी व कई क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here