समस्त बूथ लेवल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को निर्वाचक नामावली से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा

0
112

उन्नाव ।उप जिलाधिकारी सदर/निर्वा०रजि०अधि० विधान सभा 165-उन्नाव ने बताया है कि कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी उन्नाव उ०प्र० के पत्र संख्या 393/02/2025 दिनांक 11 सितम्बर 2025 एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-800/सी0ई0ओ-4-24/4-2023 (टी0सी0-1) लखनऊ दिनांक 09 सितम्बर 2025 का सन्दर्भग्रहण करने का कष्ट करें। जिसके द्वारा आगामी पुनरीक्षण के दृष्टिगत समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को निर्वाचक नामावली से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किये जाने एवं समाचारो पत्रों में निशुल्क प्रकाशन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
उन्होंने ने बताया है कि विधान सभा 165-उन्नाव के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को दिनांक 15.09.2025 को मतदेय स्थल संख्या 1 से 200 तक तथा दिनांक 16.09.2025 को मतदेय स्थल संख्या 201 से 401 तक प्रशिक्षण तहसील सदर उन्नाव के सभागार में समय 12 बजे उप जिलाधिकारी सदर उन्नाव / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा प्रदान किया जायेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here