बांगरमऊ,उन्नाव।गुरुवार की रात चोरों के तांडव से लोगो में खासी दहशत व्याप्त होती देखी जा रही है रात के समय बंद दुकानों पर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने दो मेडिकल स्टोर,दो शराब की दुकानें सहित कुल 7 दुकानों के ताले तोड़कर,सेंध मारकर चोरी कर रफूचक्कर हो गए सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार घटना का पता चलते ही संन्न रह गए। वही पुलिस थाना के नजदीक हुई चोरी ने पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
थाना भवन से करीब 500 मीटर की दूरी पर बेहटा मुजावर कस्बा है इसी कस्बे के नाम से थाने का संचालन होता है अच्छी खासी आबादी व मुख्य संडीला बांगरमऊ से आवागमन होने के कारण नगर में छोटी बड़ी मिलाकर सैकड़ो दुकानें सजी रहती है ।प्रतिदिन की भांति बीते गुरुवार को भी सभी लोग अपनी व्यसायिक दुकानें बंद कर घरों को चले गए तभी रात के समय अज्ञात चोरों ने बीच बाजार अपना तांडव शुरू किया इस दौरान रात के समय देशी शराब की दुकान से दीवार में सेंध काटकर अंदर रखी 69,000 की नगदी व 8 पेटी शराब तथा कैंटीन से 4200 रुपए पार कर दिए तथा दुकान में लगे सी सी टीवी कैमरे को तहस नहस कर उसका डी वी आर भी उठा ले गए इसी क्रम में अंग्रेजी व वियर की कंपोजिट दुकान में भी चोरी को अंजाम दिया इसी क्रम आगे बढ़ाते हुए बेखौफ चोरों ने संजय मेडिकल स्टोर,पाल मेडिकल स्टोर,अतुल ट्रेडर्स,शिवनाथ परचून आदि कुल 7 अलग अलग दुकानें के शटर व ताले तोड़कर चोरी कर ले गए। सभी दुकानों से लगभग 2 लाख कीमत के करीब चोरी होने का अनुमान लगाया गया है।शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही पूरे नगर में अफरा तफरी का माहौल बन गया तथा चोरों के तांडव का नजारा देख लोगो में आक्रोश की स्थित बन गई।
देखे फोटो।





