घाटमपुर के वीरपुर में अंबेडकर मैदान की नाप करने पहुंचे लेखपाल के दस्तावेज फाड़ने वाले आरोपी को, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
122

संवाददाता,घाटमपुर। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में बीते दिन अंबेडकर मैदान की नाप करने पहुंचे लेखपाल और नायब तहसीलदार के साथ अरविंद बौद्ध ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर लेखपाल से अभद्रता करने के साथ दस्तावेज फाड़ दिए थे। पुलिस ने आरोपी अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार शाम आरोपी अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अरविंद बौद्ध गरीब लोगों को भड़काने के साथ उन्हें आगे करके प्रशासन के खिलाफ इस्तेमाल करता था, अरविंद बौद्ध ने कई बार सड़क हादसे होने के बाद लोगों के साथ घंटों हाइवे जाम किया था। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
घाटमपुर तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक नरपत सिंह बीते दिन घाटमपुर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया था, कि वह वीरपुर की गाटा सं.423 रकबा 0.1020 हे. अम्बेडकर पार्क की पैमाइश करने गए थे। तभी वहां पर अरविन्द बौद्ध अपने साथियों संग पहुंचा। इसके बाद उसने राजस्व कर्मचारियों को गलौज शुरू कर दी और भीड में मौजूद लोगों ने राजस्व निरीक्षक से हाथापाई भी की तथा नक्शा, खसरा, खतौनी हाथ से छीनकर फाड दी। लेखपाल व नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता की। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here