शनिवार को दिन मे बंद रहेगी विधुत आपूर्ति

0
119

मैथा,कानपुर देहात। 33 केवीए विद्युत लाइन अनुरक्षण का कार्य किए जाने के कारण शनिवार को 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी विद्युत उपकेंद्र शिवली के अवर अभियंता राकेश राय ने पत्रकारों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन का अनुरक्षण कार्य अर्थात ढीले तारों को सही करना, पेड़ो की कटाई छटाई करना आदि कार्य सुबह से शाम तक किए जाएंगे। इसके चलते विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। शिवली कस्बा एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो इसलिए यह सूचना जनहित में प्रेषित की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here