स्कूली बस नहर में पलटी, पिता-पुत्र की मौत, बाइक को टक्कर मारने से बेकाबू हुई बस, ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला बाहर

0
144

संवाददाता,घाटमपुर।गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस बाइक सवार को बचाने में नहर के माइनर में पलट गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। 12 से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आईं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में लिया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया- पूरे मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसा कानपुर के रमईपुर जहानाबाद मार्ग में स्थित गोपालपुर गांव के पास हुआ।गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस साढ़ क्षेत्र के बच्चों को लेकर मिथलेश शिवमंगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,गोपालपुर जा रही थी। जैसे ही बस गोपालपुर गांव के पास पहुंची तो तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस बेकाबू हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।
हादसे में बाइक सवार पिता सुरेश निगम 59 और बेटा राजू निगम 25 की मौके पर मौत हो गई। दोनों पालपुर भीतरगांव के रहने वाले हैं। बेटा अपने पिता को आंख का इलाज कराने के लिए कानपुर लेकर जा रहा था।
वहीं बस में बैठे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में एक दर्जा से ज्यादा बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए भीतर गांव में स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां पर इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। हादसा स्कूल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुआ।वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया-सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। राहत कार्य जारी है क्रेन से बस को बाहर निकाला जाएगा। हादसे की पूरी जांच होगी। बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जारी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित बच गए, लेकिन इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निजी स्कूलों की बसें बिना फिटनेस जांच और नियमों के सड़क पर दौड़ाई जाती हैं, जिससे बच्चों की जान हमेशा खतरे में रहती है। लोगों ने मांग की है! कि प्रशासन सख्ती से स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब करे ताकि भविष्य ऐसी घटनाओं में अंकुश लग सके।

मृतक पिता सुरेश निगम की फोटो फाइल।
मृतक बेटा राजू निगम की फोटो फाइल।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here