कानपुर,बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी-3 के सितारे आज कानपुर के रेव मोती मॉल पहुँचे। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला को देखने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई थी। जैसे ही तीनों सितारे मंच पर आए, दर्शकों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया।
अक्षय कुमार ने हाथ हिलाकर कानपुर की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि कानपुर का प्यार हर बार दिल जीत लेता है। अरशद वारसी ने कहा इस बार अदालत की सबसे बड़ी भिड़ंत यहीं से शुरू होती है।”
सौरभ शुक्ला ने मजाकिया अंदाज़ में कहा दो-दो जॉली से निपटना जज त्रिपाठी के लिए आसान नहीं था। मॉल में मौजूद प्रशंसक सितारों की झलक पाने को उत्सुक नज़र आए। कई लोग “जॉली-जॉली” के नारे लगाते दिखे। ह्यूमा कुरैशी और अमृता राव ने भी दर्शकों का अभिवादन किया। गजराज राव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और मजेदार बना दिया।
निर्देशक सुभाष कपूर ने कहा कानपुर की गर्मजोशी हर बार खास रहती है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ट्रेलर भी स्क्रीन पर दिखाया गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों से माहौल गूँजा दिया।
सितारों ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और हाथ मिलाया। कई युवा दर्शक मोबाइल पर वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर शेयर करते नज़र आए।
स्टार स्टूडियो18 की टीम ने भी मंच से कानपुर की जनता का धन्यवाद किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा असली धमाका 19 सितम्बर को होगा, जब जॉली एलएलबी-3 सिनेमाघरों में आएगी। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने ज़ोरदार उत्साह दिखाया। रेव मोती मॉल फिल्मी रंगों से सराबोर हो गया। कानपुर की पब्लिक ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।




