उन्नाव।आज दिनांक ११ सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल जिसका नेतृत्व विधानसभा बांगरमऊ अध्यक्ष रामपाल कुशवाहा व समाजवादी नेता डाक्टर शशांक शेखर शुक्ला कर रहे थे, ने किसानों को हो रही खाद की कमी और उस कारण व्यापक काला बाजारी के विरोध में तहसील परिसर बांगरमऊ में विरोध प्रदर्शन कर उप ज़िलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।जिसमें उल्लेख किया गया कि प्रदेशभर में किसानों को खाद एवं कीटनाशक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, परन्तु उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करायी जा रही है ।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यह स्थिति अगर सँभाली नहीं गयी तो किसानों की मेहनत से तैयार फसलें चौपट हो जायेगी और इस घोर लापरवाही की ज़िम्मेदारी सरकार की होगी ।
ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की माँग की अन्यथा बड़े पैमाने पर किसानों के हक के लिए आन्दोलन करने की बात कही ।
इसके अतिरिक्त शशांक शुक्ला ने खाद वितरण में हो रही कालाबाज़ारी व भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्यवाही करने की माँग रखी ।
प्रतिनिध मंडल में प्रमुख रूप से सपा नेत्री यशोदा निषाद अपनी महिला साथियों के साथ सम्मिलित हुई । साथ ही राम नरेश यादव (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष), जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र यादव, शैलेंद्र पाल, मज़दूर सभा के बांगरमऊ अध्यक्ष राजा भैया, फतेहपुर चौरासी ब्लाक अध्यक्ष प्रिंस यादव, काशिफ़ अंसारी, फ़हीम खान (सेक्टर प्रभारी), अधिवक्ता अमित यादव, संजीव शुक्ला, आनन्द कुशवाहा, सूर्यांश दिक्षित इत्यादि साथी उपस्थित रहे ।
देखे फोटो।





