उन्नाव।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया है कि माह अक्टूबर 2025 में दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित विभागीय विशेष विद्यालय एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग बच्चों की टीम जो प्रस्तावित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक हो की सूची निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चाही गयी है। उन्होने बताया है कि इस प्रतियोगिता में प्रस्तावित खेलों का विवरण निम्नवत है। रेस (100 मीटर की दौड़), रेस (व्हीलचेयर रेस), रेस (ट्राईसाइकिल रेस), गोला फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊॅची कूद, रस्साकाशी, म्यूजिकल चेयर्स, डिसकस थ्रो, जूडो कराटे, हैण्डबाल, योगासन, शतरंज, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन एवं तीरंदाजी आदि अन्य खेल का नाम जिसमें प्रतिभागी टीम इच्छुक हो।
उन्होने बताया है कि विभागीय विशेष विद्यालय एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग बच्चों को की टीम जो प्रस्तावित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक हो की सूची कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उन्नाव में दिनांक 12.09.2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।




