उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का जनपद आगमन कल

0
110

उन्नाव।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कल 11 सितंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को उन्नाव आगमन होगा,श्री मौर्य पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के आवास पर उनकी माता जी के निधन के उपरांत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उसके उपरांत भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक कर भाजपा कर्यालय पर ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद जिले के सांसद साक्षी महाराज के आवास पर उनसे भेंट कर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रकार वार्ता करेंगे तथा सड़क मार्ग के रास्ते भाजपा नेता गिरजा शंकर गुप्ता के पैतृक गांव रूजिहई में श्री गुप्ता के पिता के निधन के उपरांत उनके पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता (लल्लू सेठ) जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

वही से वह लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जगह जगह उनके स्वागत की तैयारिया चल रही हैं इसी को लेकर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों के बैठक आहूत की गई। बैठक में कार्यक्रम और स्वागत को लेकर योजना रचना बनवाई गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा प्रवीण सिंह नूतन आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील महेश चंद्र दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा आनंद अवस्थी जिला मंत्री राम नरेश सिंह सविता रावत जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला आईटी संयोजक अवनीश शुक्ल सोशल मीडिया संयोजक जैनेंद्र शुक्ला कमल बाजपेई आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here