बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर बाढ पीड़ितो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की बाबत सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जानकारी लेने के साथ बाढ से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरित की

0
132

उन्नाव।आज सदर विधानसभा के ग्राम आट भुसौली, भदेउना, ऐरा भदियार, कोटरिहा, पीपर खेड़ा, अतरी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर बाढ पीड़ितो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की बाबत सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जानकारी लेने के साथ बाढ से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरित की । ग्राम भदेवना में बाँध का निरीक्षण करते हुए सदर विधायक ने महसूस किया चारों ओर बाढ़ का पानी फैल जाने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। ग्रामीणों की पीड़ा और उनकी व्याकुलता को देखते हुए सदर विधायक ने तुरंत जेसीबी टीम को बुलाकर कार्य आरम्भ करवाने के निर्देश दिए। अब बाँध निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को बाढ़ से होने वाली भारी क्षति से बड़ी राहत मिलेगी।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं सदैव अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहा हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा से उनके लिए कार्य करता रहूँगा।
जनता का यह अपार प्रेम ही मेरी शक्ति है और उनका विश्वास ही मेरी पहचान। जनता की समस्या ही मेरी समस्या है।उनकी सुरक्षा, उनकी सुविधा और उनका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है मैने बाढ से पीड़ा और संघर्ष को नज़दीक से देखा। ग्रामीणों की आँखों में चिंता और असुरक्षा साफ झलक रही , लेकिन हमने हर संभव सहयोग और संवेदना से उनमें आशा और विश्वास जगाने का प्रयास किया। बाढ से प्रभावित परिवारों को भोजन सामग्री, कपड़े और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही संबंधित विभागों प्राथमिकता के आधार पर विद्यार्थियों की पढ़ाई बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए नज़दीकी विद्यालयों में व्यवस्था और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने ,पशुओं के लिए चारा मवेशियों के लिए चारे और चिकित्सा सुविधा की त्वरित व्यवस्था,बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप और दवाओं की उपलब्धता,क्षतिग्रस्त मकानों और घरेलू वस्तुओं की मरम्मत व पुनर्वास के लिए विशेष राहत पैकेज,टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना और संक्रमण से बचाव हेतु स्वच्छता अभियान,प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त खाद्यान्न और घरेलू सामान पहुँचाना, जिनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया है, उनके लिए अस्थायी आश्रय और स्थायी आवास योजना में प्राथमिकता से कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। सदर विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोई भी परिवार असहाय महसूस न करे और उनके जीवन को शीघ्र सामान्य बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेगा।
जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि मोदी और योगी का मार्गदर्शन हमें लगातार मिल रहा है, और इसी ऊर्जा से हम हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here