टायर फटने से ऑटो पलटा सावरिया हुयी घायल

0
78

शिवली,मैथा कानपुर देहात। शिवली कल्याणपुर मार्ग पर कल्याणपुर से सवारी लेकर आ रहा तेज रफ्तार ऑटो राजपुर गांव की पुलिया के पास अचानक टायर फट जाने से पलट गया। सड़क के किनारे ऑटो पलट जाने से उस पर सवार सवारियों के बीच अफरातफरी मच गयी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद सभी सवारियों को बाहर निकाला।ऑटो पलट जाने से एक युवक समेत दो सवारियां घायल हो गयीं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारियों को उपचार के लिए शिवली अस्पताल पहुंचाया। चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।
शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक ऑटो कल्याणपुर से सवारियां लेकर बैरी की तरफ आ रहा था तभी रगड़ते में शिवली कल्याणपुर मार्ग पर स्थित राजपुर गांव की पुलिया के पास अचानक अगला टायर फट गया टायर फट जाने से तेज रफ़्तार ऑटो पलट गया। ऑटो पलटते ही उसे पर बैठी सवारियों के बीच हड़कंप मच गया। लेकिन सवारी बाहर नहीं निकल पा रही थीं तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो सीधा कर सभी सवारियों को बाहर निकाला। दो सवारियों को काफी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बाघपुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव ने घायल हुए शिवांक पुत्र अजीत निवासी ग्राम निगोहा थाना चौबेपुर कानपुर नगर एवं मुन्नी देवी पत्नी रामशंकर मिश्रा निवासी कल्याणपुर कानपुर नगर को उपचार के लिए शिवली सीएससी अस्पताल पहुंचाया। अपराध निरीक्षक ने बताया कि घायल हुई दोनों सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है तथा अन्य सवारियों को उनके घर भेज दिया गया है ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here