शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के सरैयां गांव के बाहर गूलर के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखकर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सरैयां गांव निवासी देवेश कुमार कमल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है गांव में उसके पिता कन्हैयालाल छोटी बहन के साथ रहते थे। सोमवार की रात उसके 60 वर्षीय पिता कन्हैया लाल खाना खाने के बाद सो गए थे देर रात उसके पिता कन्हैयालाल पुत्र लेखराम कमल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के किनारे खड़े गूलर के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार की सुबह बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र देवेश कुमार एवं पुत्रियों अंशू,राधा,रीना का रो रोकर बुरा हाल था। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देखे फोटो।





