सहकारी बैंक में हुआ सदस्यता महाअभियान 2025 का शुभारंभ

0
129

उन्नाव।आज धवन रोड पर स्थित जिला सहकारी बैंक के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई सहकारिता सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार , जिला सहकारी संघ उपाध्यक्ष प्रिंयका शुक्ला, बीर पाल , बालेन्द्र प्रताप सिंह एवं बैंक संचालक शिव मोहन , नर सेवा नरायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थिति हुए,

आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोमेन्टो प्रदान कर पटका एवं माला पहनाकार सभापति अरूण सिंह के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि प्रदेश सरकार के मा. सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में सदस्यता महाअभियान 2025 प्रारम्भ किया जा रहा है जो दिनांक 12.09.2025 से 13.10.2025 तक चलेगा जिसमें सदस्यों/लोगों को जोडकर एम. पैक्स के सदस्य बनाये जायेगें और बैंक में खाते खोलकर अनेक सुविधाओं से लाभान्वित कराया जायेगा और यह भी कहा कि सहकारिता आन्दोलन बहुत पुराना है इसकी शुरूआत भारत में सन 1904 में हुई थी जिसका मुख्य उदेश्य किसानों को साहूकारों के शोषण से बचाना और सहकारिता के माध्यम सस्ता ऋण मुहैया कराना है और वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतत्व में स्थापना हुई तब से “सहकार से समृद्वि“ को जन-जन तक पहुचाना है और अर्थिक शक्ति के रूप में सहकारिता को मजबूत बनाना है इसी क्रम में बी-पैक्स में कम्प्यूटीकरण का कार्य प्रकियागत है और सी.एस.सी. जन औषधि. किसान समृद्व केन्द्र. मत्स्य समितियां आदि के माध्यम से सेवाओं दी जा रही है और मेरे छोटे भाई अरूण सिंह जब से अध्यक्ष हुए है जबसे जनपद के सहकारिता में वृद्वि हुई है और बैंक व्यवसाय व नई समितियों का गठन व निर्माण करके और बैंक मुख्यालय/शाखाओं को आधुनिकीकरण करते हुए वातानुकुलित किया है जिससे बैंक अन्य ग्रामीण बैंक व व्यवसायिक बैंकों तथा प्राइवेट बैंकों की भांति सेवाओं में अग्रसर हो रहा है इसके लिए अपने छोटे भाई को शुभकामनाऐं एवं आशीर्वाद देती हूॅ कि आपके नेतृत्व में जनपद की सहकारिता आगे बढें ।सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने सम्बोधन में जनपद की सहकारिता में किये जा रहें व्यापक कार्यो एवं प्रगति पर अध्यक्ष जी की प्रंशसा की और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के द्वारा सम्बोधित किया और अपने सम्बोधन में महाअभियान को सफल होने की शुभकामनायें दी गई।

अध्यक्ष अरूण सिंह ने अपने सम्बोधन में मंच पर आसीन समस्त अतिथिगण और हाल में बैठे समस्त सहकारिता परिवार के लोगों का पुनः स्वागत करते हुए अपने अभि भाषण में कहा है कि पूर्व वर्षो 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें 80194 सदस्य और मु0 दो करोड अंशपूजी एकत्र कर प्रदेश में चैथा स्थान प्राप्त किया था और इस एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान 2025 में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान 12.09.2025 से 13.10.2025 तक चलेगा और जनपद की 178 समितियों में चलाया जायेगा जिसमें प्रति समिति को 450 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया और प्रतिदिन प्रतिसमिति 15 सदस्य बनाने होगें और प्रत्येक नये सदस्य बनाये जाने का शेयर (अंशपूजी) 100 रूपये है और हर सदस्य को 02 शेयर दिये जाने है, नये सदस्य का शुल्क 21 रूपया है तथा पंजिका शुल्क 05 रूपया है अर्थात प्रति नये सदस्य से 226 रूपये लिये जाने है, तथा प्रति नये सदस्य को 02 सदस्य क्रय करना है और पुराने सदस्यों सदस्यता शुल्क 21 रूपये नही लिया जायेगा और अन्य आवश्यक स्टेªशनरी जैसे पंजीकरण फार्म, रसीद बुक, पंजीकरण रजिस्टर, उवर्रक ब्रिकी, शेयर प्रमाण पत्र, डायरी, परिचय पत्र, (सहकार सारथी) आदि साम्रगी होगी और पोर्टल की बेवसाईट और टोल फ्री नं0 1800 21288 4444 है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अपनी वाणी को विराम देने से पूर्व पुनः सभी कर्मचारी, स्ंवय सेवक, बी-पैक्स सचिव, अध्यक्ष/संचालकगण एवं समस्त सहकारिता परिवार से अनुरोध है कि इस सदस्यता अभियान को पूर्व की भांति सफल बनाते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना है और अपनी बाणी को विराम देता हूॅ और कार्यक्रम का समापन बालेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया, इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जनपद उन्नाव जिला सहकारी बैंक के सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय पाण्डेय, उपमहाप्रबन्धक पुनीत चौधरी, अंजू सेंगर , अपर जिला सहकारी अधिकारी/तहसील प्रभारी सदर मनोरमा पाण्डेय, अनुभाग अधिकारी सौरभ मिश्रा, संजय सिंह, गणेश प्रसाद, उपेन्द्र सिंह अमित उत्तम, प्रिंयका पाण्डेय एवं शाखा प्रबंधक बैंक कर्मचारी व सहकारिता परिवार आदि लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here