उन्नाव ।जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष भॉति इस वर्ष भी व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानंद यूथ एवार्ड से युवाओं को पुरस्कृत किया जाना है। सामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाले जनपद के श्रेष्ठतम जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के युवा विगत 03 वर्षो (01.04.2022 से 31.03.2025 तक) में राष्ट्रीय एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यकम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारो को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्पारिक चिकित्सा, सकिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं अन्य सराहनीय कार्य करने के साक्ष्य फोटोग्राफ्स, पेपर कटिंग, प्रमाण पत्र आदि को संकलित कर बुकलेट में अपना आवेदन जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 कार्यालय कमरा नं0-64 प्रथम तल विकास भवन उन्नाव में जमा कर सकते है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि चयनित युवाओं को राज्य स्तर पर 01 बार ही विवेकानंद यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) प्रदान किया जायेगा। चयनित युवाओं का पुलिस सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है। अतः उक्त एवार्ड के सम्बंध में अन्य जानकारी कमरा नं0-63 एवं 64 विकास भवन प्रथम तल उन्नाव या मो० नं0-7388055431 पर किसी कार्य दिवस में आकर प्राप्त कर सकते है। इच्छुक युवा अपना आवेदन तीन प्रतियों में कार्यालय में जमा कर सकते है।




