उन्नाव।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष शरद अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष अमित मिश्रा के कार्यालय जाकर मीटिंग किया । इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष अमित मिश्रा व संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। अमित शुक्ला और गौरव वर्मा को नगर युवा अध्यक्ष बनाया गया। मनीष गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शरद श्रीवास्तव और अमन सिंह को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
बैठक में महामंत्री विशाल गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ अंबर राजपूत, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार शर्मा, सर्वेश ठाकुर, नीतिन शर्मा, फराज खान, रिजवान, अनुज दीक्षित और आशीष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




