संवाददाता,घाटमपुर। सर्किल के चार थानों में जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल में आई तमाम शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में घाटमपुर सर्किल के चार थाने प्रदेश में अव्वल रहे जबकि दो थाने दूसरे स्थान पर रहे! घाटमपुर एसीपी ने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई का गुणवत्ता पूर्ण समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि बीते अगस्त महीने के जनसुनवाई(आईजीआरएस ) पोर्टल में आई विभिन्न शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती,रेउना, बिधनू,साढ़ को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के घाटमपुर थाने और सेन पश्चिम पारा थाने दूसरे स्थान पर रहा है। सर्किल क्षेत्र के सभी थानों ने जनसुनवाई(आईजीआरएस) शिकायतों में आने वाली शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया गया है। जिसके चलते सजेती, रेउना, बिधनू, साढ़ थानों में 100 में 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सेन पश्चिम पारा थाने ने 99 नंबर और घाटमपुर थाने को 98 नंबर प्राप्त हुए है। दोनों थाने प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे हैं!प्रदेश से आंकड़ा जारी होने के बाद घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने पुलिस कर्मियों को शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।




