संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के असवारमऊ गांव में पिछले 20 सालों से गणेश महोत्सव का आयोजन होता रहा है! इस साल भी ग्रामीणों के सहयोग से 27 अगस्त को गणेश प्रतिमा स्थापित करके प्रतिदिन सुबह शाम आरती पूजन के साथ भजन कीर्तन के आयोजन के बाद प्रसाद वितरण क्रम लगातार चलता रहा 6 सितंबर दिन शनिवार को विशाल भंडारे के आयोजन जगह जगह पानी शर्बत के स्टॉल लगे रहे! डीजे ढोल नगाड़ों के साथ गणपति महाराज की झांकी समूचे गांव की प्रत्येक गली में घुमाते हुए हजारों की संख्या में मौजूद महिला पुरुष भक्तों ने गणपति महाराज के गगनभेदी जयकारों के साथ गुलाल उड़ाते हुए ढोल नगाड़ों के बीच गणपति प्रतिमा को गांव के बाहर यमुना नदी किनारे सजेती पुलिस की मौजूदगी में कृतिम गढ्ढा खुदवाकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई देकर भक्तों ने कहा बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना!
गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की नींव गांव के ही बाबूराम निषाद द्वारा की गई थी उनकी मौत के बाद ग्रामीण प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन करते चले आ रहे हैं।
देखे फोटो।





