विश्वंभर दयालु त्रिपाठी महाविद्यालय के प्राचार्य को कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित

0
164

बाँगरमऊ,उन्नाव।क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कृष्ण कांत दुबे को कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस पर कुलपति विनय कुमार पाठक द्वारा सम्मानित किया गया । यह सम्मान प्राचार्य को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन के लिए दिया गया ।वहीं महाविद्यालय के शिक्षक डाॅ. कुलदीप कुमार शुक्ला सहायक प्रोफेसर कृषि विज्ञान विभाग को शोध के क्षेत्र में “श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार” से नवाजा गया ।
ज्ञातव्य है कि श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा ग्रामीण के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम के प्रति प्रेरित करने के लिए “गाँव-गाँव शिक्षा एवं घर-घर शिक्षित अभियान’ व ‘ज्ञान दिव्य ज्योति अभियान’ चलाये गये। वही जनमानस के अन्तर्मन में शिक्षा के महत्व को प्रसारित करने के लिए सघन जनसम्पर्क किया गया। इस मेहनत का नतीजा यह निकला कि आज इस महाविद्यालय में सैकड़ो की तादाद में विद्यार्थी अध्यनरत है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कृष्ण कान्त दुबे ने सम्मान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि – “विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक एवं अन्य उच्चाधिकारियों के अपार सहयोग से महाविद्यालय दिन-प्रतिदिन उन्नति के पथ पर अग्रसर है। ग्रामीण युवाओं को बेहतरीन शिक्षा एवं अत्याधुनिक संसाधनों के साथ शैक्षिक समृद्धि प्रदान करना प्रमुख लक्ष्य है।”
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here