पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह गंजजलालाबाद में दंगल का करेगें उद्घाटन, क्षेत्र वासियों का लगेगा जमावड़ा

0
124

उन्नाव।जनपद हरदोई के विकास खंड मल्लावां की पड़ोस की ग्राम पंचायत गंजजलालाबाद में 8 सितंबर को विराट दंगल का भव्य आयोजन प्रधान अभिषेक दीक्षित के द्वारा किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन निवर्तमान सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा किया जाएगा। यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से 6 बार के सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह गंज जलालाबाद के ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित के निमंत्रण पर आ रहे हैं। गंज जलालाबाद के प्राचीन दंगल का उद्घाटन कर मशहूर पहलवानों का मनोबल बढ़ाएंगे। इस दंगल में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। विराट दंगल के प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
गंजजलालाबाद के ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित ने बताया कि 7 और 8 सितंबर को हर वर्ष की भांति होने वाला प्राचीन जल विहार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 सितंबर को होने वाले विराट दंगल के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह गंज जलालाबाद में हेलिकॉप्टर से ग्यारह बजे के लगभग आएंगे। जिसके लिए हैलीपेड की तैयारियां पूर्ण की जा रहीं हैं। वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे। वह विराट दंगल के साथ मंचीय आयोजन में भी शामिल होंगे। जिनका स्वागत हमारे साथ हमारे पूरे ग्रामवासी मिलकर करेंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग माध्यमों से क्षेत्र का उत्थान कर रहे लोगों को भी मेरे द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here