उन्नाव में सांप पकड़ने वाले को सांप ने डसा, युवक को कानपुर हैलेट अस्पताल किया रेफर, जहर शरीर में फैला

0
41

उन्नाव।थाना आसीवन क्षेत्र के कादिरपुर गांव में सांप पकड़ने के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप पकड़ने वाले जावेद (28) को शुक्रवार देर रात गांव के पास झाड़ियों में सांप निकलने की सूचना मिली थी। जावेद मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जहरीले सांप के डसने के बाद भी जावेद ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सांप को पकड़कर बोरे में बंद किया और नजदीकी अस्पताल पहुंच गए।

बता दे कि अस्पताल में बोरे में सांप देखकर स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। जावेद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सांप का जहर तेजी से शरीर में फैल चुका था। परिजनों के मुताबिक, सांप पकड़ने का शौक ही अब उनकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया है। फिलहाल जावेद का इलाज कानपुर हैलेट में चल रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here