अमौली,फतेहपुर।कस्बे में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार बड़े ही सौहार्द पूर्वक मनाया गया। यह त्योहार पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार मनाया जाता है। जिसमें रबी अल-अव्वल महीने की १२ तारीख को यह त्योहार मनाता जाता रहा है। जिसमें त्योहार का मुख्य उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और अपने वास्तविक जीवन को याद करने का अवसर प्रदान करता है। जहां दान पुण्य, सामाजिक एकता और शांति का संदेश देता है। उपस्थित कुछ लोगों ने गरीबों को भोजन, कपड़े और धन इत्यादि वस्तुएं दान किया। जहां लोगों ने मस्जिद और घरों को रोशनी, फूलों, और हरे झंडे से खूब सजाया। जुलूस मुस्लिम धर्म के लोग कस्बे स्थित मस्जिद में इक्टठा होकर नवाज़ अदा कि तत्पश्चात शांतिपूर्ण ढंग से जूलूस निकालकर कर कुंजरहटी दरगाह से होते हुए मेला कोरिया रोड बाकर बाबा से होकर अमौली विकास खण्ड के रास्ते चौराहे से होकर मुख्य बाजार की गली से वापस मस्जिद लेकर वापस हुए। जहां पर जगह-जगह लोगों ने जलपान व तरह-तरह की खानें की वस्तुएं वितरित की।
इस मौके पर अमौली के मौलाना इरफानुल क़ादरी, अशरफ़ ख़ान,छोटकऊ मियां,इसराइल,असलम,परवेश, गुलफाम, राजा मियां,शादाब सिद्दीकी,सहनूर, ताहिर रज़ा,सानू अली सहित इत्यादि मुस्लिम धर्म के लोग व सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर थाना चांदपुर पुलिस मौजूद रही।
देखे फोटो।





