शिक्षक दिवस पर उदय विद्या मंदिर में विशेष आयोजन,राधाकृष्णन को किया याद, छात्रों को बताया उनका योगदान

0
62

कानपुर। के सरसौल विकासखंड स्थित उदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भदासा में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल यादव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने छात्रों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और समाज में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर भी विस्तार से बात की।

कार्यक्रम में शिक्षक अजय सिंह, रूपेश सविता, संतोष कुमार दीक्षित, ऋषभ गुप्ता और अंकुर मिश्रा मौजूद रहे। शिक्षिकाओं में सिन्की देवी, रुबी देवी, कामिनी देवी, दिव्या और शुभी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित थे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here