कानपुर। के ऊषा पापुलर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों ने शिक्षक बनकर कक्षाएं लीं और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटा।छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पेन सहित विभिन्न उपहार भेंट किए। शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षक की भूमिका निभाने वाले छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
डॉ राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्ष शिक्षक के रूप में देश की सेवा में समर्पित किए। उनका मानना था कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे छात्रों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं और उनका जीवन बेहतर बनाने में योगदान देते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, वीपी विद्यार्थी प्रधानाचार्य उषा पापुलर इण्टर कालेज, लिपिक एस एस प्रजापति, शिक्षक विजय सैनी,विपिन तिवारी, प्रांजुल कुमार, पंकज यादव, जयशन, हरिओम, नितिन, पवन दुबे, दिनेश,प्रभा साहू, रमिता कुशवाहा, तनिष्का, प्रियंका यादव, सुमन, आदि लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो।





