भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का उन्नाव प्रवास

0
96

उन्नाव।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का उन्नाव आगमन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का उन्नाव पहुंचने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में बायपास पर स्वागत किया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लैकफेड के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी के साथ पूर्व एमएलसी स्मृतिशेष अजीत सिंह जी की 21 वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में अरोड़ा रिजॉर्ट पहुंचकर स्व. अजीत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह सनी उपस्थित बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार भगवत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला विधायक मोहान ब्रजेश रावत और मंचासीन लोगों के साथ मेधावी छात्रों को सम्मान किया। अन्य वितरण कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता विधायक आशुतोष शुक्ला एमएलसी अरुण पाठक लैकफेड के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू के साथ उन्नाव प्रवास के दौरान साक्षी धाम, गगनपुरम अंतर्गत स्थित अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधा रोपित किया। महिलाओं की गोदभराई कर, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किये। किसानों को बीज वितरित किए। किसानों ने जैविक खेती से उत्पादित सब्जियां और प्रोडक्ट भेंट किया प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किसानों को सम्मानित कर उपस्थित जन को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील तिवारी विमल द्विवेदी अनिल सिंह, कमल बाजपेई मनीष पाण्डेय नीरज शुक्ला सूरज सिंह शिवम आजाद आदि उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here