असोहा,उन्नाव।शराबी पति से तंग आकर नव विवाहिता ने फांसी के फंदे में लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली थाना असोहा के गांव बेरू निवासी हिमांशु पुत्र स्वर्गीय बाबू गुप्ता की पत्नी ललिता 22 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के मुताबिक जबरौली थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ ललिता पुत्री स्वर्गीय राम लखन गुप्ता का विवाह नवंबर 2024 में हिमांशु पुत्र बाबू गुप्ता के साथ हुआ था पति शराबी है इसलिए आय दिन दोनों में विवाद हुआ करता था रोजाना कलह के चलते बुधवार 3 सितंबर की शाम दोनों में फिर विवाद हुआ विवाद से नाराज ललिता ने रात लगभग 11:00 फांसी लगाकर जान दे दी सूचना पर पहुंचे ललिता के भाई मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना पर चौकी प्रभारी मृत्युंजय बहादुर और थाना प्रभारी निखलेश कुमार मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और जाँच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था थाना प्रभारी निखिलेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक जनों ने अभी तहरीर नहीं दी है तहरीर के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।




