उन्नाव।गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए श्री दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने गगनी खेड़ा झील का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री दीपक यादव क्षेत्राधिकारी नगर और थाना गंगाघाट पुलिस बल भी मौजूद रहे।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन स्थल पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
देखे फोटो।





