बांगरमऊ, उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र में शौचक्रिया को खेत पर गई एक 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के एक युवक ने जबरन बोलेरो गाड़ी में खींच लिया और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
अपहृत किशोरी के पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते 29 अगस्त को उसकी बेटी अपनी मां के साथ घर के निकट स्थित खेत पर शौचक्रिया के लिए गई थी। तभी पड़ोसी गांव भारत खेड़ा निवासी रचित पुत्र तिवारी यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसकी बेटी को जबरन सफ़ेद रंग की बोलेरो गाड़ी में खींच लिया और भाग निकला। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और आरोपी की तलाश जारी है।




