किशोरी को जबरन गाड़ी से ले जाने वाले युवक के घर शिकायत करने गए परिजनों को मिली जान से मारने की धमकी

0
38

बांगरमऊ,उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक नगर के एक मोहल्ले की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। अब आरोपी युवक के परिवार के लोग किशोरी के परिजनों को जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं।
नगर के एक मोहल्ले की महिला द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी छोटी बहन उम्र 14 वर्ष और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदार नगर निवासी महेंद्र पाल पुत्र नंदीलाल पाल के बीच सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हो गई थी। बीते 22 अगस्त को वह अपने भाई का इलाज कराने लखनऊ गई थी। तभी महेंद्र पाल अपनी मां फूलमती और बहन शीलू सहित अन्य परिजनों के साथ चौपहिया वाहन से उसके घर पर आ धमका और उसकी नाबालिग बहन को जबरन गाड़ी पर बैठाकर भाग निकला। शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी और उसके परिजनों द्वारा उसकी बहन को जीप से ले जाते हुए मोहल्ले के तमाम लोगों ने देखा है। लखनऊ से वापस लौट कर आने के बाद वह जब अपनी बहन का पता लगाने आरोपी महेंद्र पाल के घर मदार नगर पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपी और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here