सकल्प हब फॉर इम्पारमेण्ट ऑफ वूमेन” योजना के अन्तर्गत,विकास खण्ड सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
110

उन्नाव।जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया है कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत सकल्प हब फॉर इम्पारमेण्ट ऑफ वूमेन” योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशों के अनुक्रम में विकास खण्ड सफीपुर में विकास खण्ड सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री बम्बालाल दिवाकर मा० विधायक सफीपुर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में श्री क्षमानाथ राय जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन, स्पॉन्सरशिप, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड एवं सामान्य), उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनाओं के साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/बच्चों के हित में कार्यरत वन स्टॉप सेन्टर 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सम्बन्ध ने विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में मा० विधायक सफीपुर श्री बम्बालाल दिवाकर , श्री क्षमानाथ राय जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, ए०डी०ओ० समाज कल्याण, विधि-सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अवधेश कुमार, सुश्री नीतू वर्मा काउन्सलर वन स्टॉप सेन्टर, श्री दिवाकर ओझा जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन, श्री हरिवेन्द्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रीमती शिल्पा शिरोमणि जेण्डर स्पेशलिष्ट आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here