गणेश महोत्सव के समापन पर नगर में निकली विशाल शोभायात्रा कई जगह हुआ जोरदार स्वागत

0
136

बांगरमऊ उन्नाव।नगर के कटरा व खत्रियाना एवं सिद्धार्थ नगर सहित अन्य कई मोहल्लों में आयोजित भगवान गणेश महोत्सव का आज समापन हुआ। सभी महोत्सव मंडपों से आज भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मोहल्ला खत्रियाना की भगवान गणेश शोभायात्रा अग्रवाल गली, किला शाहजी, पुरविया टोला, कस्बा टोला, अस्पताल रोड तथा नौनिहाल गंज बाजार पहुंची। जहां मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की भगवान गणेश शोभायात्रा शामिल हुई। बाद में यात्रा उन्नाव हरदोई मार्ग और सरांय रोड होते हुए मोहल्ला टेढ़ी बाजार, पंजाबी टोला व मेमारन टोला होकर बिल्हौर मार्ग पहुंची। जहां मोहल्ला कटरा की शोभायात्रा भी शामिल हो गई। फिर संयुक्त शोभायात्रा पवित्र कल्याणी नदी के तट पर पहुंची। जहां भगवान गणेश की सभी प्रतिमाएं ” गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ “के उद्घोष के साथ भक्तों द्वारा पवित्र जलधारा में समाहित कर दी गईं।
मोहल्ला कटरा की शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों भक्तों को कोतवाली रोड तिराहा पर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा चेयरमैन रामजी गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू व राजू सविता सहित दर्जनों समाजसेवियों ने जगह जगह पांडाल सजाकर गणपति बप्पा की शोभायात्रा में शामिल भक्तगणों को पूड़ी-सब्जी, हलुआ व लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया ।
शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार, विवेक पटेल व अर्जुन लाल दिवाकर ब्लाक प्रमुख, आशय रस्तोगी, प्रदीप सोनी, विमलचंद्र शुक्ल, जुगुल किशोर गुप्ता, सुधीर कुमार मिश्र सिद्धू, छोटे कैटरर्स, गिरीश वर्मा, सर्वेश तिवारी, मनीष तिवारी, छोटक्के त्रिपाठी आदि सहित हजारों भक्त शामिल हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here