बांगरमऊ उन्नाव।डीजल खत्म होने से एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से आया तेज रफ्तार दूसरा कंटेनर भिड़ गया । इस हादसे में खड़े कंटेनर के खलासी की मौत हो गई । जबकि साथ ही एक सवारी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया ।
मालूम हो कि चालक अनीस पुत्र अकबर निवासी देहाना जनपद नूह हरियाणा कंटेनर में प्लाई लोडकर सीतामढ़ी बिहार से हरियाणा जा रहा था । तभी उसमें डीजल खत्म हो गया । जिससे मंगलवार की अलसुबह चालक ने बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव शादीपुर के निकट कंटेनर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मार्ग के किनारे खड़ा कर दिया । इसके साथ ही चालक डीजल लाने की व्यस्था में जुट गया तथा इसी दौरान खलासी सरफराज 24 वर्ष पुत्र उमर निवासी ग्राम कुलडेहरा थाना फिरोजपुर जनपद नूहु हरियाणा तथा साथ जा रहे जैद 21 वर्ष पुत्र सहीद निवासी गोकुल पुर थाना पुनहाना जनपद नूहु हरियाणा दोनों साथी ट्रक से नीचे उतरकर पास ही खड़े थे । इसी दौरान पीछे से आया तेज रफ्तार दूसरा कंटेनर पीछे से भिड़ गया । इस हादसे की चपेट में आकर सरफराज व जैद दोनों लहूलुहान हो गए । घटना की सूचना पर यूपीडा टीम के सहयोग से दोनों को बांगरमऊ सी एच सी अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया । जबकि साथी जैद को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।




